Jaipur News: राजस्थान की धरती पर मंगलवार को आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (West Zone Agriculture Conference) में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किसानों के लिए कई बड़े बदलावों का संकेत दिया है. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए फार्मर आईडी (Farmer ID) को मुख्य आधार बनाया जाएगा. #shivrajsinghchouhan #westzoneagricultureconference #farmerid #rajasthan #cmbhajanlalsharma