Weather Update: Rajasthan के कई जिलों में सुबह से ही Rain Alert | Top News | Jaipur | Jaisalmer

  • 23:51
  • प्रकाशित: अप्रैल 07, 2026

राजस्थान में मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हो रही है. प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है. राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. जयपुर में हल्की तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है. श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर क्षेत्र में भी सुबह से ही बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. बारिश के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है. नई धान मंडी में रखी फसलों के ढेर भीगने लगे हैं, जिससे नुकसान की आशंका है। वहीं व्यापारी भी कृषि उत्पादों को होने वाले नुकसान को लेकर परेशान हैं. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.. नागौर, खींवसर, डेगाना में भी तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई. डेगाना में सुबह तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की तस्वीरें भी सामने आई है. जैसलमेर में देर रात तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश बारिश हुई. राजस्थान की एकमात्र पर्वतीय पर्यटन नगरी माउंट आबू में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह से ही तेज हवाओं के साथ और हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक बढ़ा दी.. #RajasthanNews #WeatherUpdate #RainAlert #FarmersProtest #CropDamage #RajasthanRain #BreakingNews #JaisalmerWeather #Jaisalmer #Jaipur

संबंधित वीडियो

11am_raj
3:45
अप्रैल 07, 2026 12:09 pm IST