PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी इजरायल के लिए होंगे रवाना | Rajasthan Top News | Viral Video

  • 1:07
  • प्रकाशित: फ़रवरी 25, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना होंगे। श्री मोदी की यह दूसरी इजराइल यात्रा होगी। इस दौरान वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक करेंगे जिसमें भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की जाएगी। वे विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा तथा सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर बातचीत करेंगे। बैठक में पारस्परिक हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। #pmmodi #Israel #latestnews #rajasthan #viralvideo

संबंधित वीडियो