राजस्थान के पाली जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करके शव हाईवे पर फेंक दिया गया. इसके बाद शव के ऊपर से वाहन कुचलते निकलते चले गए. ऊपर से वाहन गुजरने से शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया और टुकड़े-टुकड़े हो गए. युवक की पहचान पास में मिले आधार कार्ड से वजाराम के रूप में हुई है. हाईवे पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. मौके पर शव की ऐसी स्थिति थी कि पुलिस को शव पोटली में समेटना पड़ा. उधर परिजन समेत समाज के लोग न्याय की मांग के लिए एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए. #pali #roadaccident #propertydealermurder #rajasthan #topnews