राजस्थान शिक्षा विभाग ने अमायरा की मौत के बाद स्कूल के खिलाफ आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, नीरजा मोदी स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं की मान्यता को रद्द किया गया है. कक्षा 11 के दो आगामी सत्र और कक्षा 12 का एक सत्र विद्यालय में संचालित नहीं हो सकेगा. इस सत्र में केवल कक्षा 11 से 12 में प्रमोट हो रहे विद्यार्थी वहीं पढ़ सकेंगे. #neerjamodischool #jaipur #highcourtverdict #cbsedrder #rajasthan #topnews #amayraDeathCase