देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET-UG) में राजस्थान का कनेक्शन अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। जयपुर के जमवा रामगढ़ का बिवाल परिवार अब सीबीआई (CBI) के रडार पर है। इस जांच में न केवल पेपर लीक के तार जुड़े हैं, बल्कि इस परिवार की अचानक बढ़ी करोड़ों की संपत्ति ने भी सबको हैरान कर दिया है।