Alwar Crime News: राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई. यहां एक मां ने अपनी चार वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. साथ ही खुद ने अपने दोनों हाथों को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और हर कोई हैरान है.परिवार के लोगों को इस घटना का पता तब चला जब सुबह करीब 6 बजे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आवाज लगाई गई. कई बार आवाज देने के बाद जब दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. #Alwar #CrimeNews #BreakingNews #RajasthanNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #MurderCase #shockingnews