राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ में 9 दिन पहले खाई में गिरे पोकलेन ऑपरेटर रामानंद तिवारी का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। माइनिंग क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद लगातार 9 दिनों तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।