हैदराबाद के आजमपुर इलाके में शुक्रवार रात करीब 9:40 बजे कपड़े की एक दुकान के अंदर काम करने वाली महिला पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों के एंगल से आगे बढ़ता दिख रहा है, और आगे की जांच जारी है.