जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके में किराए पर ली गई एसयूवी का टायर फटने के बाद मरम्मत के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. आरोप है कि पहले लाठी-डंडों से मारपीट हुई, फिर एक पक्ष के लोगों ने काली एसयूवी से दूसरे पक्ष को कुचलने की कोशिश की, एक युवक को टक्कर लगी और ड्राइवर लोगों पर गाड़ी चढ़ाते हुए फरार हो गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.