वाराणसी में अडानी फाउंडेशन के सहयोग से 'Aristotle-Confucius & Ancient Wisdom' सिंपोजियम का आयोजन किया गया है, जहां दुनियाभर के नीति निर्माता और विशेषज्ञ वैश्विक चुनौतियों पर मंथन कर रहे हैं. इस सम्मेलन में प्रोफेसर जेफरी सैक्स और अनुपम बाजपेयी जैसे विद्वानों ने प्राचीन परंपराओं, नैतिकता, शांति, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास(Sustainable Development) के माध्यम से विश्व समस्याओं के समाधान पर जोर दिया है. G20 के 'वसुधैव कुटुंबकम' (पूरा विश्व एक परिवार है) के विचार को आगे बढ़ाते हुए, युद्ध के खिलाफ एकजुट होने और साझा ज्ञान के जरिए वैश्विक समुदाय को दिशा देने का संदेश दिया गया है.