रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 से 4 नवंबर तक जैसलमेर के फोर्ट रजवाड़ा में रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल हो रहे हैं.
इस तीन दिवसीय हाई-लेवल बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), तीनों सेनाओं के प्रमुख और 24 सांसद देश की सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. जैसलमेर एयरपोर्ट से लेकर मीटिंग स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारत-पाक सीमा के पास सामरिक दृष्टि से यह आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है.