Crime News: Sikar में चुनावी रंजिश का बवाल, होटल में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला ! Hindi News
सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल पर बैठे युवक पर बोलेरो सवार लोगों ने हमला कर दिया और उसके सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी।
गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीकर के एसके अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने सरपंच प्रत्याशी के भाई सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
#sikar #breakingnews #crimenews #panchayatelection #electionviolence #rajasthannews #sikarnews #jaipur #latestnews #hindinews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan