2 नवंबर से शुरू होने वाले 'World Symposium on Ancient Wisdom' में अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया से 120 से अधिक विद्वान जुट रहे हैं.अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त आयोजन में वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर मंथन होगा.इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्राचीन ज्ञान की प्रासंगिकता को समझकर आधुनिक समस्याओं के समाधान के लिए एक नया दृष्टिकोण तैयार करना है.