भरतपुर के भोंडा गांव में क्रशर खनन लीज प्लांट पर बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर 60 से 80 लोगों ने लाठी-पत्थरों से हमला किया, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने के बाद जयपुर में उनकी मौत हो गई. उनका पोस्टमार्टम जयपुर की SMS मोर्चरी में चल रहा है, और उनके अंगरक्षक गगन शर्मा का भरतपुर में ICU में इलाज जारी है. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों को सख्त सजा की मांग की है, उनका कहना है कि लीज का बिजली कनेक्शन काटा गया और वाटर पंप खराब किया गया था। गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए हैं.
#AttarSinghBhadana #Murder