डीडवाना जिला मुख्यालय के थानू गांव में पंचायत चुनाव को लेकर चौपालों और गलियों में चर्चा तेज है. ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं. डीडवाना और लाडनूं विधानसभा क्षेत्रों के बीच गांव के विकास की धीमी गति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.