बाड़मेर के पीजी कॉलेज (PG College Barmer) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।