बाड़मेर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने रेगिस्तान के बीचों-बीच चल रही एक अवैध एमडी (MD) ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। तस्करों ने इस फैक्ट्री को छिपाने के लिए सेडवा क्षेत्र के भैरोड़ी गांव के सुनसान धोरों को चुना था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पाए।