Holi 2026: फागुन की मादक बयार, ढप-झांझ की थाप और रसिया पदों की गूंज के बीच नंदगांव एक बार फिर ब्रजरस में सराबोर हो उठा.. बरसाना में लड्डू होली के समापन के बाद शुक्ल पक्ष की नवमी यानी बुधवार की भोर से ही नंदगांव के हुरियारे लठामार होली की तैयारी में जुट गए.. वहीं श्रद्धालुओं का भी हुजूम उमड़ा हुआ है.. गलियों में श्रद्धालु नाचते गाते होली की मस्ती ले रहे हैं.. हुरियारों, हुरियारिनों औऱ श्रद्धालुओं से खास बातचीत की हमारे संवाददाता सौरभ गौतम ने.