Rajasthan News: कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोटा थर्मल पावर प्लांट (Kota Thermal Power Plant) के परिसर में एक बार फिर एक भालू को घूमते हुए देखा गया है। प्लांट में भालू की दस्तक से वहां काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने भालू का वीडियो भी बनाया है, जिसमें भालू प्लांट के अंदर घूमता हुआ नज़र आ रहा है। आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार इस पावर प्लांट में भालू और अन्य जंगली जानवर देखे जा चुके हैं। #KotaNews #BearSighting #KotaThermalPowerPlant #RajasthanWildlife #BearAlert #BreakingNewsKota #WildlifeInCity #ForestDepartment #SafetyAlert #ViralVideoKota