RSSB Agriculture Supervisor Exam 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) सीधी भर्ती परीक्षा आज यानी 18 अप्रैल, 2026 को राज्य के 38 जिलों में आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा का आयोजन कुल 600 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इस परीक्षा को करवा रहा है. जानकारी के अनुसार कुल 1.82 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं. इस परीक्षा को एक ही पाली में करवाया जाएगा जो कि सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है. इस भर्ती के तहत कुल 1,100 रिक्त पदों को भरा जाना है. #ExamRules #AgricultureExam #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #ExamAlert