राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपने दो दिवसीय भीलवाड़ा दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने न केवल गांव में रात्रि विश्राम किया, बल्कि सुबह उठकर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं भी सुनीं।