Bhilwara Petrol Pump Strike: पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने रविवार देर शाम बैठक की. इसमें एक दिन की हड़ताल का फैसला लिया. मामला रसद विभाग की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है. हाल के दिनों में उपभोक्ता विभाग ने पेट्रोल पंपों के औचक निरीक्षण किया था. जांच दल ने क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया था. नियमों के उल्लंघन पर कई पंप पर जुर्माना भी लगाया गया. इसी दौरान, श्री श्याम इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल नोजल से प्रति 5 लीटर पेट्रोल में 30 मिलीलीटर कम पेट्रोल दिया जाना पाया गया था. #petrolpump #bhilwara #bhilwaranews #petrolprice #petrolpumpfraud #breakingnews #topnews