राजस्थान के भीलवाड़ा में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।