Bhiwadi Factory Fire News: भिवाड़ी में पटाखा फैक्ट्री के भीषण विस्फोट ने अब पुलिस महकमे की आंतरिक व्यवस्था को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है. जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) राघवेंद्र सुहास ने भिवाड़ी की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. साथ ही टीम प्रभारी मुकेश वर्मा समेत 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री संचालक के परिजन और टीम प्रभारी के बीच आवासीय निकटता की जानकारी सामने आने के बाद यह कठोर कदम उठाया गया. #BhiwadiFireCase #rajasthannews #BhiwadiAgnikand #factoryfire #justiceforvictims #breakingnews