कोटा में छात्र अक्षित शर्मा की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए आरटीयू के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही आरटीयू में हॉस्टल व्यवस्था सुधारने का दावा किया गया है. लिखित आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है.