वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने शिष्य के निधन के 14 दिन बाद और एकांतवास की चर्चाओं के बीच अचानक श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे. उन्होंने वहां गुरु स्थान पर दर्शन-पूजन किया और इसके बाद यमुना पार स्थित अपने मुख्य आश्रम लौट गए, जिससे पिछले दो हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लगा.वहीं दूसरी तरफ, क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर पहले आरोप लगाने वाले श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश पधारी ने यू-टर्न लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है.
#premanandjimaharaj #kelikunj