कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है, हालांकि पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है.सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की भारी तैनाती की गई है, जंतरमंतर जाने वाले रास्ते बंद हैं और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जा रही है. सेंट्रल दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशन बंद हैं, 30 मार्गों पर दिशा-निर्देश जारी हुए हैं और यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान से आने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं.
#cjpprotest #jantarmantar #protest