बीकानेर में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने हैवानियत की। आरोपी ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर और मुंह में चुन्नी ठूंसकर उसे बंधक बनाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।