कोटपूतली में एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने एक व्यक्ति और एक मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।