राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ भाजपा के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राम अवतार उर्फ पप्पू की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। राम अवतार का शव उनके ही कबाड़ के गोदाम में बेहद गंभीर हालत में मिला।