राजस्थान के जयपुर ग्रामीण इलाके के मनोहरपुर कस्बे से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ भाजपा के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम अवतार उर्फ पप्पू की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। राम अवतार का शव बस स्टैंड के पास स्थित एक गोदाम में लहूलुहान हालत में मिला।