कोटा नगर निगम चुनाव में 100 में से 57 वार्ड जीतकर और एक निर्दलीय के समर्थन से 58 का स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बावजूद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी 25 सितंबर को होने वाले मेयर और 26 सितंबर को होने वाले उपमहापौर चुनाव से पहले किसी भी प्रकार की सेंधमारी या क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए अपने सभी पार्षदों की दोबारा बाड़ेबंदी करते हुए उन्हें कुंभलगढ़ भेजने की रणनीति तैयार की है.