कोचिंग सिटी कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के कारण घर नहीं जा पाने वाले विद्यार्थियों के लिए दीपावली का पर्व बेहद खास अंदाज में मनाया जा रहा है. हॉस्टल संचालकों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर दीप जलाए और उन्हें घर जैसा माहौल दिया, ताकि उन्हें अपनों से दूर होने का अहसास न हो.