Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण टिन शेड उड़ने से किसान उसकी चपेट में आ गया। इतना ही नहीं, आंधी के कारण हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे वहां रखी लगभग 15 ट्रॉली पराली में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और किसान को भारी नुकसान हुआ है। #bundi #rajasthannews #breakingnews #storm #farmerdeath #paralifire #weatheralert #rajasthan #bundiupdate #accidentnews