Chandra Grahan 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर साल 2026 का पहला और बड़ा चंद्रग्रहण आज देशभर में देखा जा रहा है। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की है। दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से यह खगोलीय घटना शुरू इस चंद्रग्रहण का प्रभाव देर शाम तक रहेगा. ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 21 मिनट से ही शुरु हो चुका है। इसी कारण मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं और धार्मिक अनुष्ठान स्थगित कर दिए गए हैं। श्रद्धालु अपने घरों में ही मंत्र जाप और ध्यान कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ग्रहण काल में पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, दान और शुद्धिकरण की परंपरा निभाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस समय मंत्रों का जाप और ध्यान विशेष फलदायी होता है। कई लोग गीता पाठ और रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये घटना पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में यह चंद्रग्रहण दिखाई दे रहा है। भारत में भी लोग इसे लेकर उत्सुक हैं और सुरक्षित तरीके से इस घटना का अवलोकन कर रहे हैं. ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के द्वार पुनः खोले जाएंगे और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक आस्था और वैज्ञानिक जिज्ञासा, दोनों ही दृष्टियों से आज का दिन विशेष महत्व रखता है। #ChandraGrahan2026 #LunarEclipse #AstrologyTips #PregnancyCare #ZodiacSigns #Holi2026 #Chandragrahan #VedicAstrology #Horoscope2026 #AstrologyShorts #HindiNews #PlanetaryEffects #TopNews #RahuKetu #israelwar #Iranwar #Iran-IsraelWar