Chittorgarh BJP MLA Chandrabhan Singh Akya Viral Audio: चित्तौड़गढ़ से भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई है. ऑडियो में परिवहन विभाग के निरीक्षक सुशील उपाध्याय के साथ तीखी बातचीत होने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मामला वाहनों के चालान काटे जाने को लेकर हुआ, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताई. बातचीत में कथित तौर पर धमकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी सुनाई देने की बात कही जा रही है. हालांकि वायरल ऑडियो की NDTV पुष्टि नहीं करता है. #jaipur #bjpmlahandrabhansinghakya #chandrabhansinghakyaaudiogoesviral #chittorgarhmlacontroversy #topnews #rto