राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में लोकतंत्र के पर्व की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं। पोकरण के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली जयश्री व्यास अमेरिका से खासतौर पर मतदान करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि शहर के भविष्य के लिए जिम्मेदारी भी है।