CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर जिले के पंसेरी गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम करने के बाद एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंसेरी गांव में भेमाराम भील के घर पर भोजन किया, जिसकी तस्वीरें भी सामनें आई हैं. भोजन करने के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल की भेमाराम भील के परिवार के साथ आत्मीयता नजर आई. सीएम भजनलाल ने इस दौरान भेमाराम के परिजनों से बातचीत भी की. इससे पहले पंसेरी गांव में चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से जैविक खेती अपनाने और रासायनिक खाद के इस्तेमाल करने से बचने की अपील की. #bhajanlalsharma #jalore #rajasthannews #simpleliving #tribalconnect #organicfarming #rajasthanpolitics #pancheri #janchaupal #cmbhajanlal #bjpkingdom #jalorediaries