राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत एस्केप चैनल निर्माण के लिए 785 हेक्टेयर से अधिक भूमि आवंटन को मंजूरी दी है. बाबा रामदेव सब-ब्रांच पर बनने वाले इस एस्केप चैनल से नहरी तंत्र मजबूत होगा और जैसलमेर के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा.
सरकार के इस कदम से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाके में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल व सिंचाई जल संकट में बड़ा सुधार होगा.
#cmbhajanlalsharma #jaisalmer #farmer