जगतपुरा (रामनगरिया थाना क्षेत्र) में बीच सड़क पर Swift कार से स्टंटबाजी का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्टंट के दौरान कार ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो और CCTV के आधार पर पुलिस ने गाड़ी के नंबर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, बाकी की तलाश जारी है.