राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की प्रेरणा से शुरू हुआ 'गिव अप अभियान' प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस अभियान की सफलता के लिए उनका आभार जताया और बताया कि कैसे इस पहल ने पात्र लोगों के जीवन में बदलाव लाया है।