मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का राजनीतिक सफर उनके पैतृक गांव अटारी से साल 2002 में एक सरपंच के रूप में शुरू हुआ था. सरपंच और भाजयुमो जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने गांव में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए.जमीन से जुड़े और बेहद मेहनती माने जाने वाले भजन लाल शर्मा का सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना एक मिसाल है.