मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रमुखों और उप प्रमुखों के साथ एक अहम संवाद किया है. इस बैठक में आगामी त्योहारों, साफ-सफाई और स्थानीय विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए 100 दिवसीय कार्य योजना (एक्शन प्लान) पर विस्तार से मंथन हुआ. सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहने, बजट की सही मॉनिटरिंग करने और तय समय सीमा में काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं.