Dog Stray Dogs Attack: शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, 11 बच्चे कुत्तों के हमले में घायल!
जालोर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के हमले में 11 बच्चों समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार दिया गया।
जानकारी के अनुसार एक बच्ची को कुत्ते ने शरीर पर कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद शहरवासियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। वार्ड पार्षदों ने पहले भी नगर परिषद में आवारा कुत्तों की शिकायत की थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के आरोप लग रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन ने अब कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष टीम तैनात करने की बात कही है।
#jalore #dogattack #straydogs #breakingnews #jalorenews #rajasthannews #dogbite #childsafety #publicoutrage #latestnews #hindinews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan