Kota School Roof Collapse: 300 बच्चों की जान पर खतरा! रात में गिरी स्कूल की छत, टला बड़ा हादसा!
कोटा जिले के लाडपुरा क्षेत्र के रामराजपुरा गांव में रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत की पट्टियां अचानक टूटकर कमरे के अंदर गिर गईं। घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, इसलिए स्कूल में कोई बच्चा मौजूद नहीं था।
ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में करीब 300 बच्चों का नामांकन है। यदि यही हादसा स्कूल समय में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है कि जिस कमरे की छत गिरी, उस पर पहले से ही खतरे के निशान लगाए गए थे। इसके बावजूद जर्जर भवन में बच्चों की पढ़ाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गांव के सरपंच ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस भवन में बच्चों को नहीं बैठाने का फैसला किया है और नई स्कूल बिल्डिंग की मांग उठाई है।
#kota #kotanews #breakingnews #schoolsafety #governmentschool #roofcollapse #childrensafety #educationnews #ramrajpura #ladpura #rajasthannews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan