Kota School Accident: 300 बच्चों की जान से खिलवाड़! रात में गिरी स्कूल की छत, दिन में होता तो?
कोटा जिले के लाडपुरा क्षेत्र के रामराजपुरा गांव में बड़ा हादसा टल गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत की पट्टियां रविवार रात करीब 8:30 बजे अचानक टूटकर नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में कोई बच्चा मौजूद नहीं था।
स्कूल में करीब 300 बच्चों का नामांकन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यही घटना स्कूल समय में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब भवन जर्जर था और उस पर पहले से खतरे के निशान लगे हुए थे, तब बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
घटना के बाद लाडपुरा विधायक कल्पना देवी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं गांव के सरपंच ने जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बैठाने का ऐलान किया है और नई स्कूल बिल्डिंग की मांग की है।
#kota #kotanews #schoolsafety #breakingnews #governmentschool #childrensafety #roofcollapse #rajasthannews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan