राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से वे सीधे जोधपुर हाउस पहुंचे, जहां से वे दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले एनडीए (NDA) मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री सम्मेलन में शिरकत करेंगे।