दिल्ली में ऐतिहासिक यमुना जल समझौते के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जयपुर लौटने पर किसी 'भगीरथ' की तरह स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से लेकर सीएम हाउस तक पूरा शहर सड़कों पर उमड़ पड़ा। NDTV राजस्थान के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में मुख्यमंत्री ने न सिर्फ समझौते की खूबियां गिनाईं, बल्कि कांग्रेस के आरोपों का भी मुखर होकर जवाब दिया।