भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कोतवाली थाने के कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल ने एक कारोबारी से केस की फाइल (केस डायरी) में जल्द कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।